SWP एक बहुत ही अच्छा विकल्प है अपने निवेशित पैसे को withdrawal करने का।
हम जब भी पैसा निवेश करते हैं तो एक समय बाद उस पैसे को दोबारा वापस निकालने की आवश्यकता होती है, निवेशित पैसे की current vakue को हम चाहे तो पूरा का पूरा वापस निकाल सकते हैं, या फिर थोड़ा-थोड़ा पैसा निकाल सकते हैं। जब आप निश्चित अवधि में थोड़ा-थोड़ा पैसा निकालते हो किसी नियम के दायरे में रहकर, तो उसे SWP कहते हैं,

SWP की फुल फॉर्म होती है Systematic Withdrawal Plan, आप अपना निवेशित पैसा प्रतिमाह निकाल सकते हो, प्रतिदिन निकाल सकते हो, आप जैसा भी mode दोगे, आपका पैसा उसी तरह से withdrawal होगा। प्रायः हम जब पैसा निवेश करते हैं, तो कोशिश करते हैं कि रिटायरमेंट होने तक पैसा निवेशित हो जाए, अमूमन रिटायरमेंट की age 60 वर्ष मानी जाती है, तो जब आप 60 वर्ष के पश्चात प्रतिमाह विड्रोल करते हो, तो उसे SWP कहा जाता है

