STP से तात्पर्य है STMATIC TRANSFER PLAN, यह SIP की तरह ही होता है बस अंतर केवल इतना होता है SIP में बैंक अकाउंट से म्युचुअल फंड में निवेश होता है जबकि STP एक फंड से दूसरे फंड के अंदर ट्रांसफर होती है।
STP को आप एक तरीके से INTERNAL SIP भी कह सकते हो। STP एक AMC के अंदर ही लागू होती है, एक AMC से दूसरी AMC के अंदर STP नहीं हो सकती है।

STP करने के बहुत सारे फायदे हैं, उनमें से एक फायदा यह है की आप एक बार अपने अकाउंट से पैसा इन्वेस्टमेंट करते हो म्युचुअल फंड के किसी भी स्कीम में, जैसे लिक्विड फंड तब आपके पास ऑप्शन रहता है कि एक फंड से दूसरे फंड में STP लगा दो, जिससे पैसा ट्रांसफर होता रहे, एक स्कीम से दूसरी स्कीम में। आपको बार-बार अपना बैंक अकाउंट से अमाउंट इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

