फिल्मों में गीत संगीत का बड़ा ही महत्व है गीत संगीत के माध्यम से फिल्म में एंटरटेनमेंट चलता है, फिल्म की कहानी भी कई बार गीत और संगीत के माध्यम से आगे बढ़ती है। हिंदी फिल्मों में अधिकतर 5 से 10 गाने होते हैं प्रत्येक गाना करीब 3 से लेकर 10 मिनट तक का हो सकता है।

फिल्मों में बहुत सारे गीतकार हैं जो फिल्मों के लिए गीत गाते हैं उनमें से कुछ प्रमुख हैं लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, यह पुराने गीतकार हैं जिन्होंने लंबे समय तक फिल्म उद्योग में गीत गाये हैं और अपनी अलग ही पहचान बनाई है।

