फिल्मों का हम सभी के जीवन में बहुत गहरा प्रभाव है आजकल फिल्में टीवी के माध्यम से घर-घर में पहुंच गई है। छोटा बच्चा हो या बड़ा बुजुर्ग हो सबको टीवी बहुत पसंद है और उसमें टीवी में अलग से चैनल भी हैं जहां पर वह अपनी मनपसंद की फिल्में देख सकता है।

फिल्मों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है कुछ अच्छी बातें तो कुछ बुरी बातें, अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप फिल्मों से क्या सीखते हैं फिल्मों के माध्यम से लोगों को रोजगार भी प्राप्त होता है। हर वर्ग के लोग फिल्म उद्योग से जुड़े हुए हैं छोटे से छोटा व्यक्ति भी फिल्म उद्योग से कम रहा है और बड़े से बड़ा व्यक्ति भी फिल्म उद्योग से कम रहा है

