Fundzbazar
fundzbazar
HomeSpiritualजिस व्यक्ति में साहस होता है वह बड़े से बड़ा काम आसानी...

जिस व्यक्ति में साहस होता है वह बड़े से बड़ा काम आसानी से कर लेता है

जिस व्यक्ति में साहस होता है वह बड़े से बड़ा काम आसानी से कर लेता है, घबराता नहीं है, चाहे कितनी भी तकलीफ आए, वह उस काम को कर ही लेता है। जो व्यक्ति साहसी होते हैं उन्होंने दुनिया बदली है, उन्होंने  नए-नए आविष्कार किए हैं, साहसी लोग लगातार डटे रहते हैं साहसी लोगों की कहानियों से इस संसार भरा पड़ा है, यदि एक बार में सफलता हाथ नहीं आती तो दूसरी बार प्रयास करना चाहिए, दूसरी बार भी अगर सफलता हाथ नहीं आती तो तीसरी बार करना चाहिए, लगातार प्रयास करते रहना चाहिए, और प्रयास वहां तक करना चाहिए जब तक कि आप सफल नहीं हो जाते।


एडिसन की कहानी तो हम सबने सुनी होगी, एडिसन ने अपनी जिंदगी में कई प्रयोग किये और कई बार असफल हुए, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिर बल्ब का आविष्कार कर ही डाला। कहानी बताती है कि बल्ब का आविष्कार करने से पहले एडिसन 1000 बार असफल हुए थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। ऐसे लोगों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
NJ mutual fund Investment

Most Popular

Recent Comments