हम सभी समझते हैं कि आत्मविश्वास हमारे लिए बहुत जरूरी है लेकिन जब अपने आत्मविश्वास की बात आती है तो हम चूक जाते हैं हम अपना आपा खो देते हैं। दरअसल आत्मविश्वास एक ऐसी अवस्था नहीं है जो जन्म से प्राप्त होती है बल्कि यह एक आदत है जो हमको खुद डेवलप करनी पड़ती है,

पुस्तकों और अच्छी संगत के माध्यम से हम इसे बढ़ा सकते है। आत्मविश्वास एक मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति है, हम जब आत्मविश्वासी होते हैं तो अपने काम सरलता से कर पाते हैं और आत्मविश्वासी के लोग खुद भी सुरक्षित महसूस करते हैं और दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

